{"_id":"578e441f4f1c1b9032c4ca4f","slug":"i-asked-the-prime-minister-whether-you-afraid-of-some-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या आपको कुछ मुख्यमंत्रियों से डर लगता है?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या आपको कुछ मुख्यमंत्रियों से डर लगता है?'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू बेशक आम आदमी पार्टी (आप) के तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि आप ने पंजाब में अभी किसी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
पार्टी में आने वाले हर इंसान को पहले बिना शर्त के आम आदमी बनना पड़ता है। केजरीवाल मंगलवार दोपहर बाद कांस्टीट्यूशन क्लब में एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवजोत सिंह अच्छे आदमी हैं। उन्होंने पंजाब के लिए राज्यसभा से इस्तीफा देने की हिम्मत दिखाई है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की जगह दूसरे राज्यों में प्रचार करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मनीष सिसोदिया अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब व गोवा जाने से काम में कोई बाधा नहीं आ रही है। दिक्कत सिर्फ इसलिए आ रही है कि तीन सीट जीतने वाले पिछले दरवाजे से सरकार को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हिम्मत है तो भाजपा से सवाल पूछे मीडिया
किताब का विमोचन करते केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
हिम्मत है तो भाजपा से सवाल पूछे मीडिया
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त मीडिया सबसे ज्यादा खतरे में है। काफी चीजें नहीं दिखाई जाती हैं। या तो मीडिया वालों को डरा दिया गया है या उन्हें खरीदा जा चुका है।
केजरीवाल ने सवाल किया कि मीडिया वाले उनके खिलाफ खबरें दिखाते हैं। दिल्ली सरकार के विज्ञापन का बजट प्रधानमंत्री के कपड़ों से कम है। किसी मीडिया वाले की हिम्मत नहीं है कि वह भाजपा से सवाल पूछे।
अंतर्राज्यीय परिषद की बैठक पर ली चुटकी
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इससे पहले कुछ मुख्यमंत्रियों के फोन बाहर रखवा दिए गए थे।
इस पर मैंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या आपको कुछ मुख्यमंत्रियों से डर लगता है? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बैठक में उन्हें और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बोलने ही नहीं दिया गया।