फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hyderabad doctor murder case fake photo of accused viral on Social Media

हैदराबाद कांड का आरोपी बताकर ग्रेटर नोएडा के युवक का फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 06:31 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Dec 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad doctor murder case fake photo of accused viral on Social Media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को हैदराबाद दुष्कर्म व हत्याकांड का आरोपी बताते हुए किसी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी। जैसे ही सोशल मीडिया पर युवक की फोटो वायरल हुई, उसके होश उड़ गए। अब उसके पास अचानक से परिचितों के फोन आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी युवक की फोटो पर लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की हरकत से परेशान होकर युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर बीटा-2 पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी को दी गई शिकायत में बीटा-2 थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने कहा है कि चार दिसंबर को उसके दोस्त ने फोन कर उसे जानकारी दी कि किसी ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य लोगों ने भी उसे फोन कर इसकी जानकारी दी। इससे युवक को शर्मिंदगी महसूस होने लगी। आरोपी ने पीड़ित युवक की फोटो के साथ उसे हैदराबाद केस का आरोपी बताते हुए गाली देने की भी शिकायत की है। इसके बाद भी आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट किए हैं। आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़ित युवक घर से भी नहीं निकल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ये फोटो जिसने वायरल किया है, उसकी आईडी संजय यादव के नाम से बनी हुई है। आरोपी की आईडी के लिंक आदि उपलब्ध कराकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। बीटा-2 थाना पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed