फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hyderabad blasts found hanged in Tihar reached terrorist Yasin

हैदराबाद बम धमाके में फांसी की सजा पाया आतंकी यासिन तिहाड़ पहुंचा

Fri, 03 Feb 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad blasts found hanged in Tihar reached terrorist Yasin
Jail

वर्ष 2013 के हैदराबाद बम धमाके मामले में फांसी की सजा पाए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासिन भटकल को बृहस्पतिवार को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली की तिहाड़ जेल लाया गया है। दिल्ली की अदालत ने उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था। दिल्ली में यासिन के खिलाफ जामा मस्जिद इलाके में बम धमाके सहित कई अन्य मामलों की सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन



बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा केे बीच उसे हैदराबाद से अन्य सहयोगियों के साथ तिहाड़ जेल लाया गया। उसे तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। उस पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही उस पर 24 घंटे नजर रखने के लिए दो लोगों को तैनात किया गया है। उसके पास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। खाना भी उसे सेल में ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन



उसकी सुरक्षा के मद्देनजर तिहाड़ जेल की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  तिहाड़ जेल के महानिदेशक सुधीर यादव ने बताया कि यासिन भटकल व उसके सहयोगियों को ट्रांजिट रिमांड पर जेल में लाया गया है। दिल्ली की अदालत में उनके खिलाफ चल रहे मामले में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सुनवाई पूरी होने के बाद सभी को वापस हैदराबाद जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनआईए की विशेष अदालत ने हैदराबाद बम धमाके में इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासिन भटकल सहित पांच आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई थी। अदालत ने भटकल के अलावा जिया-उर-रहमान, असदुल्ला अख्तर उर्फ हड्डी, तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और एजाज शेख को दोषी ठहराया था। गौरतलब है कि हैदराबाद के दिलसुख नगर इलाके में 21 फरवरी 2013 की शाम दो धमाके हुए थे। इन धमाकों में 17 लोग मारे गये थे जबकि 131 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed