{"_id":"58405925a427f523c631dd4083e55e24","slug":"husbands-elder-brother-molests-woman-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के जेल जाने के बाद जेठ करता था छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के जेल जाने के बाद जेठ करता था छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में सजा काट रहे एक व्यक्ति की पत्नी ने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद निवासी एक महिला ने रविवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि मार्च 2002 में उसकी शादी बहबलपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। कुछ समय पर बाद पति हत्या के एक मामले में जेल चला गया।
इसके बाद ससुराल वालों ने भी परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि सास, जेठ, जेठानी व ननद पति के जेल जाने के बाद उससे रुपयों की मांग करने लगे और दहेज लाने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि पति के जेल जाने के बाद उसका जेठ उस पर बुरी नीयत रखने लगा और कई बाद उसके कमरे में घुस कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।