फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband's belief made her Miss Asia; she scripted a success story born of struggle.

Delhi NCR News: पति के विश्वास ने बनाया मिस एशिया, संघर्ष से रचा सफलता का इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर और मिस एशिया का खिताब जीतने वाली डॉली सैनी की सफलता केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और पारिवारिक सहयोग की प्रेरक कहानी भी है। आर्थिक तंगी, सामाजिक ताने और तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया।

डॉली ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि जिम की फीस के भी पैसे नहीं थे। समाज और रिश्तेदार अक्सर कहते थे कि बॉडीबिल्डिंग लड़कियों का खेल नहीं है, लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। दिन में करीब 12 घंटे नौकरी करने के बाद वह नियमित रूप से जिम में अभ्यास करतीं थीं। महंगी डाइट, प्रोटीन और सप्लीमेंट का खर्च उठाना आसान नहीं था, फिर भी उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराना था।
विज्ञापन


पति बने सबसे बड़ी ताकत
डॉली के संघर्ष में उनके पति विनय हर कदम पर साथ खड़े रहे। आर्थिक संकट के दौरान उन्होंने अपनी कमाई से जिम की फीस भरी, अतिरिक्त काम और ओवरटाइम करके ट्रेनिंग और डाइट का खर्च उठाया तथा घर की जिम्मेदारियां भी संभालीं। वह हमेशा डॉली का हौसला बढ़ाते हुए कहते थे, तुम सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ दो, घर की चिंता मुझ पर छोड़ दो। यही विश्वास डॉली की सबसे बड़ी ताकत बन गया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद डॉली सैनी ने इंडिया बॉडी बिल्डिंग के कोच देवेंद्र कुमार सेन के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने प्रतिष्ठित मिस एशिया का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

डॉली सैनी का कहना है कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि उनके पति विनय की भी है, जिन्होंने हर कठिन दौर में उनका साथ दिया। उनका मानना है कि परिवार का विश्वास और सहयोग मिल जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं रहता। आज उनकी कहानी उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed