{"_id":"058b558cee72b6fbe3675602fdaea88f","slug":"husband-wife-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकले तो थे पत्नी को परीक्षा दिलाने, पर कौन जानता था कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकले तो थे पत्नी को परीक्षा दिलाने, पर कौन जानता था कि...
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 02 Feb 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटैट की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे दंपत्ति की रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पटौदी थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पटौदी के बांस पदमका गांव का रहने वाला मनोज (25) पुत्र जयसिंह अपनी होंडा मोटर साईकिल संख्या (एचआर-72-0486) से पत्नी सारिका (21) को लेकर पटौदी जा रहा था।
विज्ञापन
पटौदी में एक कैब से अन्य सहेलियों के साथ उसे परीक्षा देने के लिए सोनीपत जाना था। सुबह छह बजे के लगभग जैसे ही उसने पटौदी शहर में प्रवेश किया ही होगा कि सामने से आ रहे ट्रक संख्या (एचआर-39 बी-5494) ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 5वीं की छात्रा का वो इल्जाम नहीं सह पाया टीचर
जिसके बाद वह चक्के के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उसके चचेरे भाई मुकेश के बयान पर ट्रक संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
डेढ़ साल की मासूम को मां-बाप से जुदा होने का पता नहीं
मनोज की डेढ़ साल की बेटी साक्षी है। घर पर रो रहे लोग व आने-जाने वाले लोगों को वह देख रही है। उसे पता भी नहीं कि उसके मां-बाप अब लौट कर नहीं आएगें। जनौला की रहने वाली सारिका के साथ मनोज का तीन साल पहले विवाह हुआ था। कैब पर छोड़कर उसे वापस घर आना था।