{"_id":"5bd64344bdec2269b345973e","slug":"husband-throws-wife-from-8th-floor-on-the-night-of-karwa-chauth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को 8वीं मंजिल से फेंका, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को 8वीं मंजिल से फेंका, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 29 Oct 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
दीपिका (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अंसल वैली व्यू के टावर टी-3 में करवाचौथ की रात एक निजी कंपनी के सहायक निदेशक विक्रम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका दीपिका गुरुग्राम के निजी बैंक में सहायक निदेशिक थीं। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार रात दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में चली गई। तभी विक्रम ने पीछे से उसे धक्का दे दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलत: चंडीगढ़ निवासी हरिकिशन आहूजा ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी दीपिका (32) इंडसइंड बैंक में सहायक निदेशिक थी। उसने करीब 6 साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्रम चौहान से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विक्रम का सोसायटी की किसी अन्य महिला के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा है और इसी के कारण दीपिका की हत्या की गई। विक्रम स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक हैं और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
दंपती में अक्सर होता था झगड़ा
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले विक्रम की दोस्ती सोसायटी में रहने वाली शादीशुदा महिला से हो गई थी। विक्रम की उससे बढ़ती नजदीकियों का विरोध करने पर दीपिका का उससे अक्सर झगड़ा होता था। करीब 5 महीने पहले दीपिका ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ और विक्रम की महिला दोस्त का उसके घर पर आना जाना बढ़ गया। दीपिका विरोध करती तो विक्रम महिला दोस्त के घर चला जाता था।
विज्ञापन