{"_id":"2fe8b4e6b8d7601e6098c351d6279212","slug":"husband-suicide-in-minor-dispute-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताने मारने पर पति ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताने मारने पर पति ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 May 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में खराब पंखा ठीक न कराने के ताने और झगड़े के बाद पति ने गुस्से में आकर जान दे दी। छत पर बच्चों सहित सोने गई पत्नी को पति की आत्महत्या की जानकारी सुबह मिली।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से कुशीनगर निवासी सुरेंद्र यादव पत्नी और पांच बच्चों के साथ बसई गांव में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
वह पास की एक बिल्डर साइट पर काम करता था। बुधवार रात सुरेंद्र परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान कमरे का पंखा खराब हो गया।
इसी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुरेंद्र की पत्नी गुस्से में अपने पांच बच्चों के साथ घर की छत पर सोने चली गई। जबकि सुरेंद्र नीचे ही कमरे में मौजूद था।
विज्ञापन
नाराज सुरेंद्र ने पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता उनकी पत्नी को सुबह छत से नीचे कमरे में पहुंचने पर लगा। बाद में पड़ोसियों ने इसकी सूचना सेक्टर-58 पुलिस को दी।