{"_id":"67545b783d04a503de0dd95f","slug":"husband-stabs-wife-with-knife-in-marital-dispute-in-delhi-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती पर पत्नी को किया लहूलुहान: 20 साल की मुस्कान ने गैर समुदाय में की थी लव मैरिज, तलाक के बाद हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती पर पत्नी को किया लहूलुहान: 20 साल की मुस्कान ने गैर समुदाय में की थी लव मैरिज, तलाक के बाद हुआ विवाद
Sat, 07 Dec 2024 07:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:58 PM IST
सार
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीलमपुर के धरमपुरा लालबत्ती पर शनिवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान मुस्कान (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शनिवार शाम पांच बजे पुलिस को धरमपुरा लालबत्ती पर एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मुस्कान को जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने राज कोहली से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
मुस्कान दूसरे समुदाय की बताई जा रही है। चार माह पहले आपसी रजामंदी से दोनों का तलाक हो चुका है। इसके बाद से मुस्कान शास्त्री नगर में अपने मायके में रह रही थी। महिला का उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद का मामला अदालत में लंबित है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही हमला करने के कारणों का खुलासा होगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन