रिश्ते तार-तार: 13 साल की बेटी के साथ घिनौनी हरकत करता था बाप, विरोध करने पर पत्नी के साथ की ISIS जैसी बर्बरता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को पकडने के लिए छह से ज्यादा टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के गोविंदपुरी थाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार चाकू से पत्नी का गला काट दिया। पत्नी का गला आधे से ज्यादा कट गया। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति पत्नी का गला काटने के बाद फरार हो गया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
बेटी के साथ आरोपी शनिवार रात को छेड़छाड़ कर रहा था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पति तुगलकाबाद एरिया में परिवार के साथ रहता है। पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी है। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पत्नी की पहले पति से 13 साल की बेटी के साथ आरोपी शनिवार रात को छेड़छाड़ कर रहा था।
आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया
पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। बेटी ने अपनी मां के फोन से रात करीब एक बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।