{"_id":"5d52c31b8ebc3e6ce47b31ff","slug":"husband-sends-triple-talaq-through-speed-post-fir-registred","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पति ने स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पति ने स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक, मामला दर्ज
Tue, 13 Aug 2019 07:33 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
मुनिरका में रहने वाले हसन अब्बास ने मुनिरका में ही रहने वाली अपनी पत्नी को स्पीड पोस्ट से तीन तलाक भेज दिया। पत्नी की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मंगलवार शाम तक पति को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद से परेशान मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी ने काटी नस
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुनिरका में रहने वाली रोजना खान (36) ने किशनगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह नौ वर्ष पहले हसन अब्बास (38) से हुआ था। वह छह वर्ष से पति से अलग दादी के साथ रह रही है। उसे 29 जून को एक स्पीड पोस्ट मिला। इसमें पति ने तीन तलाक लिखा हुआ था।
विज्ञापन
रोजना खान ने रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति अतिरिक्त दहेज मांगता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करता था। वह 12वीं कक्षा पास है। खर्च चलाने के लिए प्राइवेट जॉब करती है। बेटी की देखभाल के लिए पति पहले कुछ पैसे देता था। कुछ समय से वह भी देने बंद कर दिए हैं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोजना खान की शिकायत पर मुस्लिम महिला एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। खास बात यह है कि पति व पत्नी दोनों मुनिरका में ही रहते हैं, लेकिन पति ने तीन तलाक स्पीड पोस्ट से भेजा है।