फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband retricts to chat on whats app, hurt wife committs suicide

पुराने दोस्त से कर रही थी चैटिंग, पति ने मना किया तो लगाई फांसी

Sat, 17 Oct 2015 10:13 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
husband retricts to chat on whats app, hurt wife committs suicide

दोस्ती के रिश्ते और विवाह के बंधन के बीच बिगड़े संतुलन का नतीजा यह निकला कि 32 वर्ष की एक शादीशुदा महिला ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह अक्सर अपने पुराने दोस्त से फेसबुक और व्हाट्सऐप पर चैट करती थी।

विज्ञापन


यह बात उसके पति और दोस्त की पत्नी को नागवार गुजरी। दोनों की डांट से महिला इस कदर आहत हुई कि उसने जान दे दी। उत्तराखंड के जसपुर, उधमसिंह नगर निवासी अभिनव रिलांयस कंपनी में महाप्रबंधक हैं।
विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ मेफील्ड गार्डन स्थित सी-253 नंबर मकान में रहते हैं। यह मकान उनके भाई का है जो इस समय विदेश में हैं। गौरतलब है कि अभिनव की पत्नी दीप्ति (32) की उत्तराखंड के ही रहने वाले समीर से दोस्ती थी, जो एक पनबिजली कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पति को ठहराया जिम्मेदार

husband retricts to chat on whats app, hurt wife committs suicide

बता दें कि दीप्ती फेसबुक व व्हाट्सऐप पर समीर से चैट करती थी। इस बात का पता अभिनव को चला तो दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद दीप्ति ने समीर को फोन किया। पुलिस के मुताबिक, इससे समीर परेशान रहने लगा।

यह देखकर समीर की पत्नी रंजना ने दीप्ति को धमकाया। संभवत: यह बात दीप्ति को बहुत बुरी लगी। बृहस्पतिवार को अभिनव के कार्यालय जाने व बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर पर अकेली थी।

इस दौरान उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में इसका जिम्मेदार समीर और उसकी पत्नी को ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed