{"_id":"5d5c461d8ebc3e6c15279823","slug":"husband-murder-wife-friend-over-talk-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी और उसके दोस्त को साथ देखा तो दोस्त को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी और उसके दोस्त को साथ देखा तो दोस्त को मार डाला
Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के सिर पर लोहे के पाइप से छह से ज्यादा वार किए थे। पुलिस ने मृतक के यूपी में रहने वाले परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जैतपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि अखमेलपुर सिंहीरामपुर, जिला फर्रुखाबाद यूपी निवासी विनोद यादव (28) शिवपुरी मीठापुर, जैतपुर में सचिन पंडित के प्लॉट में कमरा बनाकर रह रहा था। इसी प्लॉट में पश्चिम बंगाल निवासी कासिम शेख (35) अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन
उसे शक था कि उसकी पत्नी और विनोद के अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर वह विनोद को कई दिनों से चेतावनी दे रहा था। उसने सोमवार रात दोनों को एक साथ बात करते देखा लिया। इस बात से वह आपा खो बैठा और उसने लोहे के पाइप से विनोद यादव की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने विनोद के सिर पर छह से ज्यादा वार किए। सोमवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी मौके से फरार हो चुका था। जैतपुर थाने के एटीओ इंस्पेक्टर अनवन खान की देखरेख में एसआई प्रतीक, सिपाही भूपेन्द्र व मोहत की टीम ने आरोपी कासिम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की पाइप बरामद की है। पुलिस के अनुसार विनोद शटरिंग ठेकेदार का काम करता था। वहीं आरोपी कासिम कार साफ करने का काम करता है।