फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband leaves wife on being fat 

मोटी कहने वाले पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज, एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर

Sun, 08 Sep 2019 05:21 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 08 Sep 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
husband leaves wife on being fat 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
एसीजेएम कोर्ट में एक महिला ने व्यापारी पति के खिलाफ शिकायत दी थी। उसका कहना है कि उसके पति ने उसे मोटी होने पर छोड़ दिया है। वह उसे मोटी कहकर बोलता है। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया था। एसीजेएम अदालत ने महिला थाने को आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गोविंदपुरम की रहने वाली एक पारूल गर्ग की मार्च 2018 में बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले अभिनव गर्ग से शादी हुई थी। पारुल का आरोप है कि शादी के बाद वह थोड़ी हेल्दी हो गई थी, जिसके बाद उसका पति उसे मोटी कहकर बुलाना लगा। दो महीने बाद ही उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने जनवरी 2019 में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे लेकर वह एक बार फिर सुसराल गई। लेकिन उसके पति ने अपनी बच्ची को अपना होने से मना कर दिया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। वह मायके आ गई और महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद उसने घरेलू हिंसा का कोर्ट में केस दर्ज कराने की शिकायत दी। उसका कहना है कि इस बीच उसके ससुराल के लोगों ने उसे मारने की कोशिश भी की है। इस मामले में महिला थाने में पति, ससुर, सास बबीता, ननद आयुर्षि गर्ग और देवर आकाश गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed