फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband kills wife by slitting her throat on suspicion of illicit relations in Noida

'मेरे पीछे दूसरे मर्द से मिलती है': इसी शक में पत्नी को मार डाला, पड़ोसियों ने बताया बीते तीन दिनों का वाकया

Mon, 13 Nov 2023 08:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Nov 2023 08:40 PM IST
सार

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की ओर से छह टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Husband kills wife by slitting her throat on suspicion of illicit relations in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-118 स्थित अजनारा अंब्रोसिया सोसाइटी के सामने खाली प्लॉट में झुग्गी बनाकर रह रहे सुनील दास ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी दीपाली की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की ओर से छह टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है पति सुनील दास अपनी पत्नी पर अन्य किसी से संबंध को लेकर शक करता था। उसको शक था कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है तो पत्नी किसी युवक से मिलने जाती है। देर रात पत्नी के मोबाइल पर कॉल आने पर भी सुनील शक करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी का कई बार विवाद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दीपावली के दिन दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर पुलिस को महिला की गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिली। घटनास्थल पर काफी खून पसरा हुआ था। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। सोसाइटी के सामने खाली प्लॉट में असम के गुवाहाटी का सुनील दास अपनी 35 वर्षीय पत्नी दीपाली और तीन बेटियों के साथ बीते दो सालों से रह रहा था। 

विज्ञापन

बीते तीन दिनों से किसी बात को लेकर सुनील और दीपाली का विवाद चल रहा था। पड़ोस के लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर हर रोज घर में झगड़े होते थे। इसी क्रम में आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सोसाइटी के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इस बात की जानकारी हो सके कि वारदात के बाद आरोपी पति कहां गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed