‘शादी कर ऑस्ट्रेलिया में बनाया बंधक’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘फ्रॉड सैंया’ मामले में कई और सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने वाली शगुन खन्ना का आरोप है कि पति रुपेश ने उससे साढ़े 28 लाख के जेवर-नगदी हड़पे, उसे आस्ट्रेलिया में बंधक बनाकर रखा था।
गर्भपात भी कराया था। मोबाइल नंबर तक डिलीट कर दिए थे। उसने इंटरनेट के जरिये पिता से संपर्क किया, तब वह किसी तरह इंडिया आ पाई। रिपोर्ट में पति समेत 12 को नामजद किया है।
शगुन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 जून 2014 को साहिबाबाद के होटल में हुई थी। 12 जून को शादी रजिस्टर कराई थी। 17 जून तक वह पति के साथ हैदराबाद में रही।
पति ने उससे वीजा के लिए 8 लाख रुपये और 14 लाख के जेवर ले लिए। 10 सितंबर से 16 नवंबर तक वह ऑस्ट्रेलिया में पति के साथ रही। आस्ट्रेलिया में पति ने कार खरीदने के बहाने उससे 6.5 लाख रुपये और लिए। वहां उसे बंधक बनाकर रखा।
जानिए कैसे जाल में फंसाया
इस मामले की शुरुआत वेबसाइट के जरिये रिश्ता तय करने से हुई थी। दरअसल, ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो फिल्म स्टाइल में फर्जी जानकारी देकर शादी कर लेते हैं और फिर रफूचक्कर हो जाते हैं। अरशद वारसी की फिल्म फ्रॉड सैंया की तर्ज पर ताजा मामला सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र का है।
कोलकाता के युवक ने राजनगर एक्सटेंशन की युवती से न सिर्फ फर्जी जानकारी देकर शादी की, बल्कि कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया भाग गया और संपर्क तोड़ लिया।
इस संबंध में बुधवार को धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें फर्जी पासपोर्ट बनवाकर ऑस्ट्रेलिया जाने का आरोप भी लगाया गया है।
वेबसाइट के जरिए तय हुआ था रिश्ता
सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस इंडियन एम्बेसी की भी मदद लेगी। साथ ही वेबसाइट पर दर्शाई गई युवक की डिटेल्स और उसके पासपोर्ट की डिटेल अलग-अलग है। नाम भी अलग हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि पासपोर्ट फर्जी भी हो सकता है।
सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि शादी फरवरी 2014 में हुई थी। शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिये रिश्ता पक्का हुआ था।
कुछ दिन बाद युवक चला गया। युवती के परिजनों ने कोलकाता से जानकारी की तो पता चला कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गया है। युवक के पासपोर्ट और उन्हें बताए गए नाम अलग-अलग निकले।