प्रेमिका के लिए पत्नी को दी मौत से बदतर सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के लिए एक लैब टेक्नीशियन ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसे संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह एड्स का शिकार हो गई। पिछले बुधवार को महिला समाधान दिवस में महिला ने यह शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी पति और परिजनों समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती की शादी फरीदाबाद के सादतपुर गांव निवासी शख्स से 15 फरवरी 2012 में हुई थी।
सीआरपीएफ में बतौर लैब टेक्नीशियन कार्यरत पति शादी के करीब दो साल बाद तक दूसरे प्रदेश में तैनात था। वहां उसका अपने ही विभाग की एक सब इंस्पेक्टर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
खून की जांच के बहाने लगाया इंजेक्शन
जब आरोपी पति का तबादला दिल्ली हुआ तो उसने अपनी प्रेमिका का भी तबादला दिल्ली करा लिया। उसने प्रेमिका से शादी में अड़चन बनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इस बीच एक दिन महिला की तबियत खराब हुई तो पति ने योजना के तहत उसे एक टेबलेट दी, जिससे उसकी तबियत और खराब हो गई। आरोप है कि जांच के लिए खून लेने के बहाने पति ने उसे संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई।
महिला के ठीक होने पर पति ने उससे संबंध बनाना बंद कर दिया, जिससे वह परेशान रहने लगी। बाद में चेकअप कराने के बाद उसे अपने एड्स पीड़ित होने का पता चला।
HIV का मरीज बनाने के बाद पत्नी संग रहने से किया इंकार
इस बीच जब उसे पति और संब इंस्पेक्टर युवती की शादी की बात पता चली तो पीड़ित महिला को पूरी बात समझ में आ गई। विवाद होने पर ससुराल वालों ने महिला के परिजनों को बुलाया और उसे मायके भेज दिया।
महिला के परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। सीओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें मेडिकल जांच के आधार पर महिला के एसआईवी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट का जिक्र है।