{"_id":"9c9a14c4b48b24d8d2763e1871d3cc8b","slug":"husband-in-law-booked-wife-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर हुई एक शिक्षिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां की शिकायत पर जीआरपी ने पति व ससुर समेत चार लोगों के लिए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह ओल्ड स्टेेशन के पास निर्माणाधीन अंडर पास के नजदीक एक शिक्षिका की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मृतका मनीषा सेक्टर-21 डी ब्लाक की रहने वाली थी और सैनिक विहार स्थित डीएवी स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी वेदराम ने बताया कि मौके से पुलिस को ईयर फोन बरामद हुआ था। ऐसे में आशंका है कि गाना सुनते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि सूचना पर सोनीपत से फरीदाबाद पहुंचे मनीषा के परिजनों ने पति नकुल, ससुर कृष्णअवतार, ननद व सास पर दहेज के लिए उसे परेशान करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी से शिकायत की।
विज्ञापन
मनीषा की मां मंजू पत्नी अमरनाथ की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि नकुल व मनीषा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। नकुल नोएडा की एक दवा कंपनी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका हैैे।