फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband divorces rape victim after giving birth to child in Tawadu

'Video वायरल कर दूंगा': धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी के बाद भी बनाया शिकार; बच्चा हुआ तो पति ने दिया तलाक

Fri, 20 Sep 2024 10:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, तावडू (नूंह)
अमर उजाला नेटवर्क, तावडू (नूंह) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

नूंह जिले के एक गांव एक शख्स ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की शादी किसी अन्य शख्स से कर दी गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने युवती को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Husband divorces rape victim after giving birth to child in Tawadu
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तावडू के एक गांव में एक आरोपी ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो ससुराल के लोगों ने उसे अपनाने से इनकार करते हुए महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस संदर्भ में तावडू सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तावडू उपमंडल के एक गांव के रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक ने गांव की युवती का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के परिजनों को पता चला तो विवाद को पंचायती स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी आरोपी साहिल युवती से संबंध बनाता रहा। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष मुताबिक, बीते 13 फरवरी को युवती की शादी कर दी गई। उसने सात अगस्त को मांडीखेड़ा सामान्य अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। ससुराल के लोगों ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया और कहा कि बच्चा विवाहिता के प्रेमी का है। ससुराल वालों ने 29 अगस्त को विवाहिता को बच्चे सहित तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तावडू सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दुष्कर्म के मुख्य आरोपी साहिल सहित शोएब, जमशेद, इमरान और हयात के विरुद्ध केस दर्ज कर किया है। इस मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक कुकी ने बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed