फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband committs suicide when wife asked not to drink alcohol

गाजियाबाद: शराब पीने से मना किया तो पति ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 28 Jun 2020 09:42 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Jun 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Husband committs suicide when wife asked not to drink alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के लोनी के नसीब विहार कॉलोनी में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के रहने वाले संजय झा (40) नसीब विहार कॉलोनी में रहते थे। वह दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार घर में वह अपनी पत्नी वंदना झा के साथ रहते थे। शनिवार शाम पत्नी ने शराब पीने से मना किया था। इस दौरान दोनों में नोकझोंक  हुई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद वंदना कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी। वापस आने पर देखा कि कमरे में पंखे से पति का शव फंदे पर लटका था। यह देख उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ रमेशचंद राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यक्ति शराब पीने का आदी थी। दोनों में शराब पीने का लेकर कहासुनी हुई थी। संभवत: इसी के चलते मृतक ने फंदा लगाया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed