फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband commit suicide in Delhi

पत्नी की आंखो के सामने कई टुकड़ो में कटा पति

Fri, 02 Jan 2015 06:42 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Husband commit suicide in Delhi

मंडावली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह के समय रवि उर्फ शालू (27) का किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन


इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पत्नी अमृत (24) रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसके सामने ही रवि के शव के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रहीं।

कई घंटे बाद पुलिस ने शव को हटाया। आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अंबाला, पंजाब निवासी रिक्शा चालक रवि अपनी पत्नी अमृत व दो बच्चों के साथ कड़कड़डूमा की झुग्गियों में रहता था।
विज्ञापन

रास्ते में हुआ झगड़ा

Husband commit suicide in Delhi

बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी अंबाला जा रही थी। रवि उसे छोड़ने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन गया था। वहां दोनों के बीच कुछ झगड़ा हुआ। रवि वहां से गुस्से में मंडावली रेलवे स्टेशन आ गया।

यहां करीब 7.30 बजे उसने ट्रेन के आग लेटकर जान दे दी। खबर मिलने के बाद रवि की पत्नी भी बच्चों को लेकर मंडावली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसके सामने ही पति के शव के ऊपर से 10 से अधिक ट्रेनें गुजर गईं।

करीब 10.00 बजे के बाद रवि के शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed