फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband burnt wife butt with a hot griddle In Delhi he used to doubt her character

पति ने पत्नी के कुल्हे को गर्म तवे से दागा: चरित्र पर करता था शक, सास ने चिमटे और ननदों ने लात-घूंसों से पीटा

Sat, 17 Jun 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Jun 2023 09:50 PM IST
सार

पुलिस ने बयान लेकर पति, सास और ननद के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
husband burnt wife butt with a hot griddle In Delhi he used to doubt her character
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के हर्ष विहार में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए गर्म तवे से दाग दिया। हमले के समय महिला परिवार के लिए चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। कहासुनी में आरोपी ने गर्म तवा उठाकर महिला के कूल्हे और कंधे को जला दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद उसका दिल नहीं भरा तो लात-घूंसे बरसा दिए। पीड़िता का आरोप है कि सास और दो ननद ने भी उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बाद में महिला के देवर ने पहुंचकर उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बयान लेकर पति, सास और ननद के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, समीना (35, बदला नाम) परिवार के साथ मंडोली में रहती है। परिवार में पति, सास, ननद और देवर है। समीना एक फैक्टरी में नौकरी करती है। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्टरी से आने के बाद वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पति वहां पहुंच गया। आते ही वह समीना के चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करने लगा। 

आरोपी कहने लगा कि वह किसी और व्यक्ति से मिलती है। समीना ने मना किया तो आरोपी भड़क गया। उसने पिटाई करने के दौरान चूल्हे से हैंडल वाला तवा उठाकर महिला को दागना शुरू कर दिया। बाद में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed