{"_id":"13778b46b32453aa1561ac5862684047","slug":"husband-burnt-his-wife-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में ले जाकर पत्नी को लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में ले जाकर पत्नी को लगाई आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में एक युवक ने जंगल में ले जाकर पत्नी को आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी पत्नी को छोड़ पति स्कूटर पर बैठकर फरार हो गया। झुलसी महिला को नाजुक हालत के चलते बीके से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नगला एंक्लेव निवासी अतुल का विवाह गोरखपुर, यूपी निवासी निशा से एक वर्ष पहले हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपति में विवाद शुरू हो गए। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर भी अतुल निशा के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मामला शांत होने के थोड़ी देर बाद अतुल उसे सैर करने के बहाने अपने साथ घर से सिकरौना के जंगल ले गया।
विज्ञापन
यहां उसने निशा के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और खुद स्कूटर पर सवार होकर भाग गया। चीखती चिल्लाती निशा को आस पास काम कर रहे लोगों ने किसी तरह बचा कर बीके अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-55 एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।