फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband burns wife face for not giving tea on time in delhi

समय पर चाय नहीं दी तो जलाया पत्नी का चेहरा, पति पर पहले से दर्ज है सामूहिक दुष्कर्म का मामला

Wed, 18 Mar 2020 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Mar 2020 10:05 PM IST
सार

आरोपी ने पत्नी का चेहरा भी जलाया, पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
-आरोपी के खिलाफ 2015 और 2018 में पॉक्सो, छेड़छाड़ व सामूहिक दुष्कर्म का मामला है दर्ज

विज्ञापन
Husband burns wife face for not giving tea on time in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक शख्स ने महज समय पर चाय न मिलने की वजह से अपनी पत्नी को लाइटर से तीन जगह दाग दिया। पति के जुल्म से पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। झुलसी हुई हालत में पीड़िता को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति रविंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (28) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नबी करीम इलाके में रहती है। करीब छह साल पहले सपना की शादी रविंद्र नामक से हुई थी। घटना पांच मार्च की है। रविंद्र घर पर मौजूद था। उसने अपनी पत्नी से चाय लाने के लिए कहा। सपना को चाय बनाने में देर हो गई तो आरोपी आग-बबूला हो गया। उसने कहा कि आज वह उसे सबक सिखाकर ही रहेगा। यह कहकर उसने अपनी जेब से सिगरेट जलाने वाला लाइटर निकाला और पत्नी के चेहरे व शरीर को कुल तीन जगह से जला दिया। इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ। उसने सपना को बुरी तरह पीटा। बाद में वह चला गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


रविवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रविंद्र के खिलाफ नबी करीम थाने में 2015 में पॉक्सो व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 2018 में यूपी के सिंभावली थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज था। दोनों ही मामलों में वह जमानत पर चल रहा था। नबी करीम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed