फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband beats wife and pours acid on her on Karva Chauth In Greater Noida

हैवानियत की हदें पार: करवाचौथ पर पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर डाला तेजाब... हर कोई सिहर उठा

Tue, 07 Nov 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

UP News Today: पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
Husband beats wife and pours acid on her on Karva Chauth In Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट में करवाचौथ के दिन प्रेमविवाह करने वाली महिला के साथ उसके पति ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। आरोपी ने पत्नी को निर्वस्त्र कर उसके हाथ, पैर और मुंह बांधकर तेजाब और चाकू से हमला किया। पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन

एसिड अटैक फाइटर युवतियों ने इस मामले में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। करवाचौथ के दिन ग्रेनो वेस्ट में तेजाब के हमले की शिकार हुई पीड़िता का पूरे मामले की जानकारी देता वीडियो सामने आया है। एसिड अटैक फाइटर अंशु और उनकी साथियों ने बताया कि करवाचौथ पर पीड़िता ने व्रत रखा था। शाम चार बजे आरोपी बाथरूम में ले गया और निर्वस्त्र कर दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और इलाज में भी लापरवाही बरती। आरोपी ने उसके चेहरे, शरीर और गुप्तांग पर भी तेजाब डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने ही पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने पीड़िता के बयान रिकार्ड किए। इसके बाद अधिकारी लगातार उससे मिलकर इलाज आदि का ध्यान रख रहे हैं। पीड़िता की आर्थिक मदद भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed