फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband beaten for stopping wife from talking to male friend News in Hindi

पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा: रात में महिला की हरकत से पति के उड़े होश, विरोध करना पड़ा महंगा; CCTV ने युवक को बचाया

Wed, 13 Mar 2024 06:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

युवक का आरोप है कि पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर मारपीट कराई और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में शिकायत दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सच सामने आ गया।

विज्ञापन
Husband beaten for stopping wife from talking to male friend News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र से बात करने से रोकना काफी महंगा पड़ा। महिला ने अपने भाइयों को बुलाकर पति के साथ मारपीट कराई और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में कैंप थाना में शिकायत दे दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सच सामने आने पर पुलिस ने महिला व उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी युवक ने शिकायत दी है की उसकी शादी वर्ष 2022 में आगरा की रहने वाली युवती के साथ साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही उसकी पत्नी उसके परिजनों से दुर्व्यवहार करने लगी। उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगडा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 30 जनवरी की रात को उसने अपनी पत्नी को किसी लड़के के साथ फोन पर बात करते पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 11 फरवरी को उन्होंने पत्नी के परिजनों को बुलाकर पूरी जानकारी दी। लेकिन उसके परिजन उल्टा उनके ऊपर ही इल्जाम लगाने लगे और उसकी पत्नी को आगरा ले गए। 

विज्ञापन

इसके बाद 10 मार्च को उसके दोनों साले एक दर्जन लोगों के साथ घर पर आए। उसे व उसके परिजनों को फंसाने के लिए घर में खुद के कपड़े फाड़ने लगे। अपना सिर दीवार पर पटकने लगे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतने में ही बाहर खड़े अन्य लोग उनके घर का दरवाजा तोड़ने लगे। उनके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि आरोपियों ने कट्टे से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसके साले ने झूठी शिकायत थाने में दे दी, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित की पत्नी व दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed