फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and wife arrested the morning after overnight picket

रात भर पत्नी के धरना देने के बाद सुबह पति गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2015 09:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife arrested the morning after overnight picket

दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के आरोपी इंजीनियर पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन


बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक वह परिजनों के साथ धरने पर बैठी रही। सुबह जब हापुड़ पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई, तब वह धरने से उठी। हापुड़ क्राइम ब्रांच निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 19 नवंबर 2013 को राजनगर निवासी प्रशांत से हुई थी। बेटी और दामाद इंजीनियर हैं। दामाद ने बेटी का गुड़गांव में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मारपीट कर उसे ससुराल ले आया। ससुराल में ससुर ने बेटी के साथ छेड़खानी की और उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने ऐसा दहेज न मिलने पर किया। आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद मामला बुलंदशहर ट्रांसफर कराया, लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंचे के कारण बुलंदशहर पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। फिर मामला हापुड़ पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर कराया। बुधवार को आरोपी और उसके परिवार के लोगों को क्रॉसिंग्स में किराए पर लिए गए फ्लैट में होने की सूचना मिली।


पीड़ित महिला परिवार के साथ हापुड़ के एसपी से मांग कर पुलिस कर्मियों को अपनी गाड़ी में लेकर बुधवार रात क्रॉसिंग्स रिपब्लिक आई थी। दिखने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

आरोपी के फ्लैट में न होने का बहाना बनाकर हापुड़ पुलिस लौट गई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित महिला ने आरोपी के फ्लैट के बाहर रात भर धरना दिया। सुबह मीडिया के मौके पर पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई। हापुड़ पुलिस के साथ विजयनगर पुलिस आरोपी के फ्लैट पर पहुंची और उसे हापुड़ ले गई है। बता दें कि अमर उजाला ने बृहस्पतिवार कोखबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed