फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and friend create pressure for wife swaping.

सहेली ने पति के साथ सोने को बनाया था दबाव

Sun, 10 Jan 2016 01:13 PM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jan 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Husband and friend create pressure for wife swaping.
महिला ने अपने पति, अपनी सहेली व उसके पति पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। अदालत ने मामले में आरोपी महिला व उसके पति को अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने फरवरी 2015 में वाइफ स्वैपिंग के लिए विवश किया। उनकी बात न मानने पर उन्होंने उससे मारपीट की व दुष्कर्म किया गया।

साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार त्रिपाठी ने गुड़गांव निवासी आरोपी दंपति को अग्रिम जमानत प्रदान की है। अदालत ने दंपति आरोपी को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके व एक-एक जमानती की शर्त पर जमानत प्रदान की है।

जांच अधिकारी के बुलाने पर थाने में होगी हाजिरी

Husband and friend create pressure for wife swaping.

अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता ने कालकाजी थाने में अपने पति, अपनी सहेली व उसके पति के खिलाफ 14 अक्तूबर 2015 को दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना व अमानत में खयानत की शिकायत दी थी।

इस शिकायत पर पुलिस ने 4 नवंबर 2015 को इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जमानत याचिका पर बहस करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि पीड़िता के आरोप झूठे हैं।

पीड़िता के साथ 25 फरवरी 2015 को यह घटना हुई और उसने अक्तूबर में इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर नवंबर में एफआईआर दर्ज हुई। पीड़िता आठ महीने तक पुलिस के पास क्यों नहीं गई।

पीड़िता का आरोप है कि वह और उसकी सहेली एक साथ काम करती हैं। वहां पर उसके पति की जान-पहचान उसकी सहेली से हुई। इसके बाद दोनों में जान-पहचान बढ़ी और रोज बातें होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का पति उसकी सहेली के साथ सोया

Husband and friend create pressure for wife swaping.

इसके बाद पीड़िता व तीनों आरोपी ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए गए। वहां पर पीड़िता का पति उसकी सहेली के साथ सोया। आरोपियों ने पीड़िता को उसके सहेली के पति के साथ सोने के लिये कहा गया जिससे उसने इनकार कर दिया।

पुलिस एफआईआर के मुताबिक पीड़िता का पति उसे लेकर 25 फरवरी 2015 को गुड़गांव स्थित उसकी सहेली के घर लेकर गया। वहां पर भी उसके पति ने उसकी सहेली के साथ संबंध बनाए जब उसने मना किया तो उससे मारपीट की गई।

आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के पति के साथ सोने के लिये विवश किया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed