फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband accused of killing wife arrested in Jafrabad Delhi

चरित्र पर शक: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या की, बेटी को भी मारा चाकू...ससुरालियों ने बताई दामाद की असलियत

Mon, 11 Sep 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Sep 2023 10:16 PM IST
सार

निशा के भाई मोहसिन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही साजिद ने उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। वह छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। उसके जीजा को जुआ खेलने के अलावा शराब पीने की लत है।

विज्ञापन
Husband accused of killing wife arrested in Jafrabad Delhi
मृतका निशा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जाफराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक होने की वजह से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय उसकी 11 और सात साल की बेटियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने बड़ी बेटी को भी चाकू मार दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त निशा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ संबंध हैं। वहीं निशा के परिजनों ने भी साजिद पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ताजेवाला, सैयद वाली गली, मरकज वाली मस्जिद, खुर्जा, यूपी निवासी निशा की शादी करीब 12 साल पहले साजिद से हुई थी। दोनों के यहां 11 और सात साल की दो बेटियां हैं। पहले साजिद मोबाइल रिपेयर करने की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह बेरोजगार था। वह अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर शक करता था। रविवार देर रात को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा होने लगा। इस बीच करीब 1.00 बजे आरोपी ने अपनी बेटियों के सामने ही पत्नी के गले, सीने और हाथ पर चाकू के वार करने शुरू कर दिए। 11 साल की बेटी उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसके भी हाथ में चाकू घोंप दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी व बाकी लोग वहां पहुंच गए। साजिद को वहीं दबोच लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए निशा और बच्चों को पीटता था आरोपी...
निशा के भाई मोहसिन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही साजिद ने उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। वह छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। उसके जीजा को जुआ खेलने के अलावा शराब पीने की लत है। उसके विवाहेत्तर संबंध भी हैं। वह उसकी बहन व बच्चों को पीटकर रुपयों की मांग करता था। परिजनों ने एक बार कारोबार के लिए दो लाख रुपये दिए भी थे, लेकिन उसने वह रकम जुआ में गंवा दी थी। 

विज्ञापन

निशा के पिता के मकान में ही रहता था परिवार
परिजनों ने बताया कि निशा और उसके परिवार को रहने के लिए विजय मोहल्ला, मौजपुर में मकान दिया हुआ था। निशा परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहती थी, जबकि बाकी फ्लोर पर किराएदार रहते थे। साजिद कुछ करता नहीं था। ऐसे में निशा ने ही अपने मायके वालों से कहकर अपने पिता का मकान लिया हुआ था। निशा के माता-पिता व दो भाई व तीन बहन खुर्जा यूपी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed