{"_id":"664891a9f6ac208d6e07b7f8","slug":"hurt-father-commits-suicide-after-daughter-not-recovered-in-bulandshahr-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: बहला-फुसलाकर बेटी को ले गया युवक, 15 दिन बाद भी नहीं हुई बरामद; पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: बहला-फुसलाकर बेटी को ले गया युवक, 15 दिन बाद भी नहीं हुई बरामद; पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
Sat, 18 May 2024 05:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 May 2024 05:02 PM IST
सार
बुलंदशह जिले में 15 दिन बाद भी बेटी के बरामद नहीं होने से आहत पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर रखकर जाम लगाया। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ककोड़ थाना क्षेत्र में पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी बेटी 15 दिन से लापता है, जो अभी तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर रखकर जाम लगाया। सूचना पर सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसी गांव का रहने वाला दूसरी बिरादरी का युवक गत चार-पांच मई को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी। इसको लेकर पिता काफी आहत था।
विज्ञापन
बेटी के चले जाने और उसकी बरामदगी नहीं होने से आहत पिता ने शनिवार को गांव में अपने ही घेर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने शव को गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण आरोपी युवक व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान पुलिस के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन