फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hurt by not getting leave man hangs himself in Delhi

Delhi: छुट्टी न मिलने से आहत युवक ने लगाई फांसी, बिहार जाना चाहता था; भाई बोला- वो आत्महत्या नहीं कर सकता

Mon, 25 Dec 2023 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

रितेश ने भाई की मौत पर संदेह जताया है। उसका कहना है कि भाई ठीक-ठाक था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। छुट्टी न मिलने से वह परेशान था। 

विज्ञापन
Hurt by not getting leave man hangs himself in Delhi
छुट्टी न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त राजेश झा (34) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राजेश के परिजनों का आरोप है कि काम से छुट्टी न मिलने की वजह से वह आहत था।

विज्ञापन

राजेश के भाई रितेश ने उसकी मौत पर ही संदेह जताया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस राजेश के आत्महत्या करने की बात कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला राजेश परिवार के पुष्प विहार, लोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता नंद कुमार झा, भाई रितेश, राकेश और मां मीना देवी है। करीब डेढ़ साल से राजेश हर्ष विहार, जेल रोड स्थित एक बरात घर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को राजेश की भाई रितेश से बात हुई थी।

विज्ञापन

राजेश गांव जाने की बात कर रहा था, लेकिन उसका कहना था कि बरात घर का मालिक उसे छुट्टी नहीं दे रहा। इस बीच सोमवार दोपहर को रितेश को पता चला कि उसके भाई ने बरात घर के पीछे हिस्से में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही परिवार लोनी से बरात घर पहुंच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गए।

रितेश ने भाई की मौत पर संदेह जताया है। उसका कहना है कि भाई ठीक-ठाक था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। छुट्टी न मिलने से वह परेशान था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस बरात घर के मालिक, कर्मचारियों के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। राजेश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed