फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hungama in greater noida after taking petrol

कार में डीजल की जगह पेट्रोल डालने पर हंगामा

Mon, 04 Aug 2014 07:56 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
Hungama in greater noida after taking petrol

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अंसल मॉल/ तुगलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक डीजल की ऑडी कार में पेट्रोल डाल दिया।

विज्ञापन


जिससे कार केवल 10 किलोमीटर पहुंची और उसका इंजन सीज हो गया। घटना से गुस्साए कार मालिक ने अपने साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया।

करीब तीन घंटे तक हुए हंगामे के बाद पेट्रोल मालिक मौके पर पहुंचे और कार को ठीक कराने का लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

पेट्रोल पंप मचा दिया बवाल

Hungama in greater noida after taking petrol

नोएडा की निजी कंपनी में इंजीनियर विवेक अवाना अल्फा-वन सेक्टर में रहते हैं। उन्होंने अंसल मॉल और तुगलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ऑडी में डीजल डालने को कहा, लेकिन पेट्रोल कर्मी ने कार में पेट्रोल भर दिया।

इसकी जानकारी विवेक को भी नहीं लगी। विवेक करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचे तो कार बंद हो गई और काफी चलाने का प्रयास किया। लेकिन स्टार्ट न हुई। विवेक ने एजेंसी को फोन किया और मकैनिक बुलाया तो उसने बताया कि कार का इंजन सीज हो गया है।

चूंकि कार में डीजल के बजाय पेट्रोल डाल दिया है। इसी बात को लेकर उन्होंने पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पंप मालिक के पहुंचने पर मामला सुलझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed