फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hundreds wrestlers applications, coordinating the administration Cirque

सैकड़ों पहलवानों ने किया आवेदन, दंगल की तैयारी में जुटा प्रशासन 

Fri, 18 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 18 Mar 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Hundreds wrestlers applications, coordinating the administration Cirque
कुश्ती

सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल में 21 से 23 मार्च तक होने वाले एक करोड़ के भारत केसरी दंगल के आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। दंगल को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन


दंगल के लिए देश भर से लगभग 100 पहलवानों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों की जांच की जा रही है और जिन पहलवानों के दस्तावेज ठीक पाए जाएंगे उन्हीं का वजन 20 मार्च को मापा जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुकाबलों के लिए प्रतिभागियों के चार समूह बनाए जाएंगे। दो मैट पर एक साथ मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों को देखने के लिए हरियाणा प्रदेश तथा आसपास के प्रदेशों से भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है, जिनकी सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाई जा रही है ताकि वे स्क्रीन पर कुश्ती का रोमांचक मुकाबला देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दो इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड लगाएं जाएंगे। कुश्ती की एक बाउट लगभग 6 मिनट की होगी जिसमें बीच में 30 सेकेंड का अंतराल होगा। उन्होंने बताया कि कुश्ती मुकाबलों के बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

इस दौरान देश की आजादी के आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भी याद किया जाएगा। खेल विभाग के उपनिदेशक इंद्रपाल सिंह लांबा, छज्जुराम गोयत, के अलावा, सेवानिवृत उपनिदेशक पहलवान सुखबीर सिंह की देख-रेख में दंगल के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।


बैठक में आयोजन समिति के सदस्य भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, खेल विभाग के उपनिदेशक इंद्रपाल लांबा, सेवानिवृत उपनिदेशक सुखबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी रोशनी देवी सहित आयोजन से जुड़े कई संबंधित व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed