फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hundreds of people cheated in the name of getting jobs in news channel two arrested by delhi police

अरबाज-विशाल अरेस्ट: न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी, ऑफर लेटर के रेट उठा देगा होश

Fri, 05 Aug 2022 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

रोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह प्रमुख नौकरी पोर्टलों से नौकरी के इच्छुक लोगों का विवरण लेते थे। उसके बाद प्रमुख समाचार चैनल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए उनसे फोन पर संपर्क करते थे। इसके बाद बहाने से पैसे वसूल कर ठगी करते थे। 

विज्ञापन
hundreds of people cheated in the name of getting jobs in news channel two arrested by delhi police
गिरफ्तार अरबाज खान और विशाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी जिला साइबर सेल ने न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जालसाज जॉब पोर्टल्स पर नौकरी का आवेदन करने वाले पीड़ितों का विवरण लेकर ठगी को अंजाम देते थे। वह प्रोसेसिंग और ऑफर लेटर देने के बहाने पांच हजार से 70 हजार रुपये तक ठगी करते थे। 

विज्ञापन


मंडावली इलाके में रहने वाली अंजलि कश्यप नौकरी की तलाश कर रही थी। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि जुलाई 2022 में एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को प्रमुख समाचार चैनल का प्रतिनिधि बताया। उसने उसे चैनल में रिपोर्टर के रूप में नौकरी देने का वादा किया और कई मदों में उससे 60 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर 23 जुलाई को साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खाते और लेनदेन का विवरण हासिल किया। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए दो जालसाज दिलशाद गार्डन निवासी विशाल और शहीद नगर, साहिबाबाद निवासी अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह प्रमुख नौकरी पोर्टलों से नौकरी के इच्छुक लोगों का विवरण लेते थे। उसके बाद प्रमुख समाचार चैनल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए उनसे फोन पर संपर्क करते थे। इसके बाद बहाने से पैसे वसूल कर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी स्नातक तक पढ़ाई की है। अरबाज मुंबई में डेली शॉप में काम कर चुका है। जालसाजों के पास से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें ठगी के शिकार लोगों का विवरण है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड और चार मोबाइल फोन बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed