फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hundreds came to orchestrate gang in custody cases.

गिरफ्त में आया सैंकड़ो वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग

Wed, 16 Dec 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Dec 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds came to orchestrate gang in custody cases.

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 टीम ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर कैली गांव के पास राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दस चार पहिया वाहन सहित 26 वाहन बरामद किए। इन लोगों के पास से 86 मोबाइल फोन, टेबलेट, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित घरेलू सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस इनमें से दो लोगों को रिमांड पर लेकर चोरी के अन्य वाहनों की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि टीम ने यूपी के मैनपुरी निवासी अशोक कुमार, गांव ततारपुर हाथरस निवासी उदयवीर, गांव महापुर एटा निवासी राजू राजपूत, शाहजहानपुर निवासी विष्णु और बरेली निवासी राजकुमार उर्फ राज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी में वाहन चोरी की कई घटनाओं के अंजाम देना कुबूल किया है। इनके पास से 10 ईको कार बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड अशोक कुमार है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से अशोक व राजकुमार को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


क्राइम ब्रांच प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी यहां थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत चोखन कालोनी में रहते थे और दिन में फैक्ट्रियों में काम करते थे।

इनसे बरामद चोरी के वाहन दिल्ली, फरीदाबाद के अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली, मैनपुरी, अलीगढ़ से चुराए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने छह अगस्त को संजय कॉलोनी निवासी मंधीर के मकान में चोरी तथा 30 नवंबर को संजय कॉलोनी निवासी मनोज की दुकान से मोबाइल फोन चोरी की वारदात भी कबूल की। पुलिस ने इनके पास से मनोज की दुकान से चुराए करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed