फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hummingbird will be heard even after lockdown in delhi

लॉकडाउन के बाद भी सुनाई देगी चिड़ियों की चहचहाहट

Thu, 23 Apr 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Hummingbird will be heard even after lockdown in delhi
बदलाव के स्वर... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में जहां वाहनों की तेज आवाज थम गई है तो चिड़ियों की चहचहाहट हर जगह सुनाई दे रही है। पक्षियों के शोर से लोगों को यह भी महसूस हो रहा है कि भोर हो गई है। जहां भी थोड़ी सी हरियाली है, वहां रंग-बिरंगी चिड़िया नजर आने लगी हैं। दरअसल, इस बार पक्षी दिल्ली में सबसे अधिक घोंसले बना रहे हैं।

विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण कम होने से दिल्ली में चिड़िया खूब दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि प्रजनन के लिए उत्पन्न की जाने वाली ध्वनि से भी पक्षियों को रिझाना उनके लिए आसान हो गया है। इस वजह से पक्षी अपने घोंसले भी बना रहे हैं। 
विज्ञापन


वजीरपुर स्थित यमुना बायोडाईवर्सिटी पार्क में तो ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन नाम की पक्षी ने 4000 से अधिक घोंसले बना लिए हैं। इसके लिए झाऊ और नर्सल का जंगल भी विकसित किया गया है, ताकि पक्षियों का निवास ज्यादा से ज्यादा हो सके। ब्लैक क्राउन के साथ ही कोयल, शिकरा, परपल सन बर्ड, कारमोरेंट पक्षी, तोता, मुनिया भी अपना-अपना आशियाना बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना बॉयोडायवर्सिटी पार्क के इंचार्ज फैयाज खुदसर ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण की कमी ने चिड़ियों को स्वच्छंद वातावरण में घूमने के लिए ललचा दिया है। इसी तरह ध्वनि प्रदूषण कम होने पर प्रजनन (वोकलाइजेशन) के लिए चिड़िया जो नर व मादा पक्षी के लिए आवाज निकालती हैं, वह दूर-दूर तक सुनाई दे रही है और एक-दूसरे पर रीझने के लिए विवश कर रही है। 


इस वजह से घोंसला बनाने की संभावना इस साल ज्यादा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यमुना बायोडाइवर्सिटी पार्क समेत अन्य पार्कों में भी ज्यादा घोंसला देखने को मिल रहे हैं। लिहाजा, इस बार पक्षियों की संख्या ज्यादा होने की उम्मीद है। लॉकडाउन में लोग घर बैठे-बैठे प्रकृति को निहारने लगे हैं। उन्हें इसमें आनंद भी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed