{"_id":"5d78500e8ebc3e93bc198f59","slug":"humid-heat-drains-sweat-no-hope-for-relief-yet-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, अभी राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, अभी राहत की उम्मीद नहीं
Wed, 11 Sep 2019 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य से लगातार ज्यादा चल रहा दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। बीते 10 साल में यह दूसरा मौका है, जब पारा इतना ऊपर गया है। इसके कारण दिल्लीवासी दिनभर पसीने से तर रहे।
विज्ञापन
इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ वातावरण में नमी भी ज्यादा रही। उमस बढ़ने से लोग दिनभर परेशान दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 2009 से 2019 के बीच यह दूसरी बार है, जब तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। इससे पूर्व, इस दिन सिर्फ 2015 में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर था।
विज्ञापन
बाकी सालों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। दूसरी तरफ, वातावरण में नमी भी ज्यादा थी। अधिकतम नमी 89 फीसदी और न्यूनतम 51 फीसदी रही। विशेषज्ञ बताते हैं कि आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रह रहे हैं। हालांकि अगले हफ्ते तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन