{"_id":"5bd160a1bdec2269827d45e1","slug":"human-skeleton-found-in-delhi-alipur-municipality-school-police-probe-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः स्कूल टॉयलेट के टैंक में मिला नरकंकाल, दहशत में लोग, स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः स्कूल टॉयलेट के टैंक में मिला नरकंकाल, दहशत में लोग, स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली के एक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नगर निगम के स्कूल में नरकंकाल मिलने की सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ।
खबर से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में इतनी दहशत फैल गई कि सुबह बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंचे। बता दें कि यह पूरा मामला दिल्ली के अलीपुर के मुखमेलपुर थाना क्षेत्र का है। गौरतलब है कि यहां नगर निगम के एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय के टैंक में नर कंकाल मिला, जिससे लोग सकते में हैं।
चश्मदीदों ने बताया कि, टैंक में इंसान की खोपड़ी, कपड़े और हड्डियां पड़ी हुई थीं। नर कंकाल मिलने की सूचना स्कूल में काम कर रहे मजदूरों ने दी। जानकारी के अनुसार, टॉयलेट और उसके अंदर का टैंक कई सालों से बंद पड़ा था। दरअसल जब मजदूर पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट की लाइन बना रहे थे उस वक्त उन्हें टैंक में नरकंकाल मिला।