{"_id":"a19416db7a2586fced049e64a2318c19","slug":"hukka-becoming-dangerous-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 04 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुक्का बार में फ्लेवर्ड तंबाकू के धुएं का छल्ला उड़ाना युवाओं पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी लत के शिकार 22 वर्षीय एक युवक को सोमवार को मौत के मुंह से किसी तरह बचाया गया। उसे अत्यधिक हुक्का पीने की लत के चलते दिल का जबरदस्त दौड़ा पड़ा था।
पालम विहार के एक निजी अस्पताल में उस लड़के को सोमवार की सुबह काफी चिंताजनक स्थिति में भर्ती कराया गया। उसका ऑपरेशन करने वाले दिल के डॉक्टर अनिल बंसल ने बताया कि उसे लाने में यदि 10 मिनट की देरी हो जाती तो सब कुछ समाप्त हो चुका होता।
उन्होंने बताया कि वह हुक्का बार के फ्लेवर्ड तंबाकू का जबरदस्त शौकीन है। वह दिन में कम से कम दस बार इसका सेवन करता है। इसके चलते कम उम्र में ही वह शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो गया और वजन 100 किलो तक पहुंच गया। इसके चलते दिल की बायीं ओर की मुख्य धमनी से रक्त प्रवाह बंद हो गया।
विज्ञापन
दिल के डॉक्टर कहते हैं यह ताजा उदाहरण उन युवाओं को इंगित करता है, जिन्हें धूम्रपान के शौक और बिगड़ी जीवन शैली ने खुद को वक्त से पहले मौत के मुंह के करीब पहुंचा दिया है। हुक्का बारों में जाने वाले ऐसे युवाओं और किशोरों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते उनमें कॉर्डियोवैस्कूलर बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
गुड़गांव में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह इसलिए भी है कि यहां प्रतिबंध के बावजूद आज भी काफी संख्या में हुक्का बार चल रहे हैं। कई जगह तो पोर्टेबल हुक्का भी उपलब्ध है। हाल ही में शहर के दो पब-बार में छापेमारी कर वहां के हुक्का बार से 100 से अधिक स्कूली बच्चों को तंबाकू के कश लगाते पकड़ा गया था।
बच्चों को परोसे जाने वाले खास फ्लेवर
लेमन, सेलमॉन, कॉर्डिमॉम, ब्लू बेली, ग्रीन मिंट, पाइन एप्पल, लेमन मिंट, पीच, चॉकलेट, रोज, सिगार, समारोफ-69, कच्ची कली, एनर्जी शीशा, पान रस, पान मसाला, पान रसना, मैंगो, ब्रेन फीचर, निर्वाणा, परपल सीसा, कोला, ऑरेंज, बून, ऑफ्टर-8, मैंगो एप्पल।
हुक्के का कोड वर्ड शीशा
कोड वर्ड में हुक्के को शीशा कहा जाता है। शीशे तक युवाओं की पहुंच बहुत आसान है। रेगुलर शीशे के लिए उन्हें 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। प्रीमियर शीशे के लिए 425 रुपये और पर्ल कंबो शीशे का रेट 555 रुपये है। विभिन्न वेबसाइट्स के माध्यम से बच्चों को हुक्का बार अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इनके लिए कई प्रकार के लुभावन ऑफर दिए जाते हैं। कंबो ऑफरों के चक्कर में बच्चे अपने बचपन को भूल यहां खींचे चले आते हैं।
बार में ऑफर
एक हुक्का के साथ दो बीयर
एक हुक्का के साथ शेक और क्लब सैंडविच
एक हुक्का के साथ एक कॉकटेल
कहां परोसा जाता है फ्लेवर वाला हुक्का
कैफे द रॉक, वाटर पाइप, कैफे नूडल, करी बेरी, वर्ब, स्मोकिंग पाइप, परपल बार एंड हुक्का लांज, रेस्टोरेंट ओजेड, रेस्टोरेंट हीक्स, डस्ट हुक्का बार।