{"_id":"b107b66d0c7a6d3c87646076b37c9796","slug":"huge-traffic-jam-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में कार पलटी, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में कार पलटी, लगा लंबा जाम
ब्यूरो /अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की शिवरात्री के अंतिम दिन दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर उमड़े डाक कांवड़ियों के हुजुम के आगे गुड़गांव पुलिस के सारे इंतजाम फेल नजर आए। कांवड़ियों के लिए लेन ड्राइविंग न होने से सुबह दिल्ली से लेकर गुड़गांव तक कई किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
जिसके चलते डाक कांवड़ियों के साथ वाहन चालक भी घंटों जाम में फंसे रहे। वाहनचालकों की परेशानी उस समय दोगुनी हो गई जब शंकर चौक के पास तेज रफ्तार में आ स्विफ्ट डिजायर कार का संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। जिससे करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह शिवरात्री के चलते हाइवे पर डाक कांवड़ियों के लिए गुड़गांव पुलिस ने कई जगह पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती का दावा किया था। लेकिन डाक कांवड़ियों के लिए अतिरिक्त लेन का इंतजाम नहीं होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
पीक आवर्स में सिरहौल टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही एंबियंस मॉल, शंकर चौक सर्विस लेन के अलावा एनएच आठ पर सिग्नेचर टावर तक वाहनों का लंबा रैला लग गया। शंकर चौक एग्जिट प्वाइंट के पास जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद दिखे।
जिससे एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहनचालक फंस गए। इसी दौरान ही एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजाइयर गाड़ी चालक ने संतुलन खो दिया और वो डिवाइडर से जा टकराई।
हालांकि गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने क्रेन की सहायता से किसी तरह गाड़ी को निकलवाया। ऐसे में करीब दो घंटे तक वाहनचालक जाम में फंसे रहे। वहीं, मानेसर के पास भी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।