फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   huge contest for up assembly reelection ticket in noida

'पार्टी जाए भाड़ में, हमें तो बस टिकट चाहिए'

Thu, 29 May 2014 08:21 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
huge contest for up assembly reelection ticket in noida

कांग्रेस पार्टी ने शायद अभी तक रमेश चंद्र तोमर प्रकरण से कोई सबक नहीं लिया। तभी पार्टी को मजबूत करने की बजाए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता टिकट के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


सबको पार्टी की बजाए अपनी राजनीति चमकाने की फिक्र है। एक बार इसी कारण से झटका खा चुकी कांग्रेस ने गलती से सबक नहीं लिया।

नोएडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की होड़ लगी हुई है।

टूट चुकी है कांग्रेस की कमर

huge contest for up assembly reelection ticket in noida

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले में जमीनी तौर पर कांग्रेस की कमर टूट गई है।

पार्टी को पुन: खड़ी करने के बावूजद स्थानीय नेता नोएडा विधानसभा के उपचुनाव के टिकट की जुगाड़ में लगे हुए हैं।

आलम ये है कि बड़े से लेकर छुटभैये नेता तक विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कह सकते हैं कि पार्टी में अब कार्यकर्ता नहीं सिर्फ नेता बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जीतना नहीं है मकसद

huge contest for up assembly reelection ticket in noida

दावेदारों की संख्या का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जो भी वर्तमान में सक्रिय तौर पर कांग्रेस में है वो सभी टिकट की जुगाड़ में लग गए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नोएडा ही नहीं ग्रेटर नोएडा तक से लोग टिकट मांग रहे हैं। जबकि चुनाव नोएडा विधानसभा का होना है।

उन्होंने बताया कि लाइन में लगे नेता जीतने के लिए नहीं अपनी निजी राजनीति को चमकाने के लिए टिकट चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed