फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huda will make cycle track in faridabad

फरीदाबादः अगस्त तक ट्रैक पर दौड़ेगी साइकिल

Thu, 18 Feb 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Huda will make cycle track in faridabad

साइकिल पर सवारी करने वालों को बाईपास रोड से सेक्टर-12 तक साईकिल ट्रैक का तोहफा जल्द ही मिलने जा रहा है। यहां साइकिल अगस्त माह तक ट्रैक पर दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहनों के बीच साइकिल सवारों को इससे सुरक्षा मिलेगी, साथ ही विभिन्न स्कूलों और सेक्टर-12 खेल परिसर में साइकिल से आने वाले बच्चे और खिलाड़ी सुरक्षित सफर का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) बाईपास रोड से सेक्टर-11/12 डिवाइडिंग रोड तक साइकिल ट्रैक का निर्माण करने की तैयारी में है।

विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से यहां काम भी शुरू हो जाएगा, उम्मीद है कि अगस्त माह में साइकिल ट्रैक लोगों को समर्पित भी कर दिया जाएगा। विभागीय योजना के अनुसार, यह साइकिल ट्रैक बाईपास रोड से शुरू होकर मथुरा रोड की ओर बनेगा, फिलहाल यह सेक्टर-11/12 डिवाइडिंग रोड तक बन कर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रैक 43 लाख रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी लंबाई करीब 1600 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर होगी। विभाग के अधिकारी एसके गुप्ता के मुताबिक, साइकिल ट्रैक ग्रीन बेल्ट के बराबर में बन कर तैयार होगा।

इसके लिए विभाग ने सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है, कार्य अलॉट कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह ट्रैक का कार्य शुरू भी हो जाएगा, जिसे अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

ट्रैक बनने से स्कूली बच्चों व खिलाड़ियों सहित विभिन्न कर्मचारियों को सुरक्षा भी मिलेगी। सेक्टर-12 क्षेत्र में बाईपास रोड तक भारी ट्रैफिक रहता है। यहां लघु सचिवालय, खेल परिसर, न्यायालय, हुडा कार्यालय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सहित कई बड़ी कंपनियां व निजी स्कूल हैं।


इन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी साइकिल से आते-जाते हैं। सुबह-शाम ऑफिस ऑवर में तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों के बीच यहां साइकिल चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। साथ ही सेक्टर-12 खेल परिसर में अधिकांश खिलाड़ी भी साइकिल से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed