फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   huda sanitation worker ask for cvc probe in scam

हुडा सफाई कर्मचारियों ने की घोटले की सीवीसी जांच की मांग

Fri, 04 Mar 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
huda sanitation worker ask for cvc probe in scam
कठुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


हुडा के सफाई कर्मचारी अपने शोषण व विभाग में उनके नाम पर हो रहे घोटाले की सीवीसी(सेंट्रल विजिलेंस कमिशन) जांच की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व वीर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया ने किया।
विज्ञापन


चंदेलिया ने कहा कि उनकी मांगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, सफाई कर्मचारियों के साथ हुए शोषण व घोटालों की जांच के लिए वे काली पट्टी बांधकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेलिया ने बताया कि वे इसके लिए प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया दिक सरकार व प्रशासन को उनकी समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। उनकी अनदेखी के कारण दलित समाज भूख के कारण मरने को मजबूर है।कर्मचारियों ने मांग की कि कर्मचारियों की ठेके प्रथा के बजाय नियमित भर्ती करवाई जाए, विभाग में हुए घोटालों की सीवीसी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

साथ ही सफाई के लिए एक हजार व सीवर के लिए पांच सौ कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। जल्द ही मांगे न मानने पर कर्मचारी लघु सचिवालय के सामने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में महेंद्र, ओमप्रकाश, मनोज, दीपक, प्रदीप, गौरव, विनोद, दयाचंद, संदीप, जीतू, राजपाल, शशि, संतराम, नानक और बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed