फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huda's plot become wrong registered, case lodged.

हुडा के प्लॉट की हुई थी गलत रजिस्ट्री, मामला दर्ज

Sat, 07 Nov 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
Huda's plot become wrong registered, case lodged.

हुडा के प्लाटों की धोखाधड़ी करके गलत तरीके रजिस्ट्री कराने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हुडा संपदा अधिकारी की ओर से थाना सेंट्रल में अलग-अलग लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


हुडा संपदा अधिकारी ने थाना सेंट्रल में सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया है कि अक्तूबर 2002 में सोनीपत के माजरी गांव निवासी लक्ष्मी देवी हुडा की जमीन की राजिस्ट्री गलत जानकारी देते हुए धोखे से अपने नाम करवा ली है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पलवल के कुशक गांव निवासी हरीचंद्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, आरोप है कि हरीचंद्र ने जून 2001 में हुडा की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के गांव में भी विवाद

Huda's plot become wrong registered, case lodged.

अन्य मामलों में संपदा अधिकारी ने चंडीगढ के सेक्टर-24 निवासी प्रदीप कुमार जोशी, पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी राजेश कुमार फरीदाबाद के बड़ौली निवासी कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इन लोगों ने भी अलग-अलग वर्षों में हुडा की जमीन की रजिस्ट्री गलत तरीके से अपने नाम करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री के गांव मेवला महराजपुर में फिरनी की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गई है।

शिकायतकर्ता ने स्थानीय विधायक और क्षेत्रीय सांसद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि विधायक और सांसद के दबाव के कारण ही नगर निगम दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed