फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   huda city centre gets new name, now its shalimar huda city centre

गुड़गांव के बाद अब बदला हुडा सिटी सेंटर मेट्रो का नाम

Mon, 18 Apr 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Apr 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
huda city centre gets new name, now its shalimar huda city centre
शालीमार हुडा स‌िटी सेंटर

लगता है कि गुड़गांव में नाम बदलने का चलन शुरू हो गया है। गुड़गांव के गुरुग्राम बनने के बाद नाम बदलने की फेहरिस्त में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने स्टेशन का नाम बदलकर शालीमार हुडा सिटी सेंटर कर दिया है। डीएमआरसी ने रातों रात स्टेशन के नाम में बदलाव कर यात्रियों को चौंका दिया है। लोगों का कहना है कि हर किसी की जुबान पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन नाम चढ़ा हुआ है। इसमें शालीमार जुड़ने से लोगों का कंफ्यूजन बढ़ेगा।
विज्ञापन


हुडा सिटी सेंटर गुड़गांव में डीएमआरसी का अंतिम मेट्रो स्टेशन है। हालांकि स्टेशन के नाम में बदलाव की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। इसके लिए डीएमआरसी द्वारा टेंडर जारी किया गया था। इसी आधार पर इस स्टेशन के नाम में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमदनी बढ़ाने के ल‌िए हो रही ये कवायद

huda city centre gets new name, now its shalimar huda city centre
गुरूग्राम

ब्रांडिंग के जरिये डीएमआरसी अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है। जानकारों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से उसे प्रति वर्ष करीब दो करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं यात्रियों का कहना है कि नाम बदलने के स्थान पर डीएमआरसी को अपनी सुविधाओं को और बेहतर करने का काम करना चाहिए। इससे पहले गुड़गांव में एमजी रोड और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन का भी नाम बदल चुका है।

यह अलग बात है कि इसे लेकर कहीं कोई चर्चा नहीं हुई। एमजी रोड का नाम अब सिस्का एमजी रोड है। मगर बोलचाल में इसे अब भी लोग एमजी रोड कहते हैं। वहीं गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन का नाम इंडिगो गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन है, मगर इसके बारे में भी लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। जल्द ही इफ्को चौक का भी नाम बदलेगा। इसे लेकर डीएमआरसी की तैयारियां चल रही हैं।

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम का डीएमआरसी द्वारा सेमी-रीनेमिंग किया गया है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम के आगे शालीमार लगाने से इसकी पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह ब्रांडिंग का हिस्सा है। इसके लिए डीएमआरसी ने टेंडर जारी किया था। उसी आधार पर यह बदलाव किया गया है।-हिग्मांशू सरमा, मीडिया अधिकारी, डीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed