{"_id":"3337b01a8cd9baf4af6036f3f3daac4d","slug":"huda-allots-free-land-to-nhai-for-flyover-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधा हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधा हुई दूर
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे स्थित हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में आने वाली सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।
विज्ञापन
हुडा ने एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को होंडा चौक के दोनों तरफ लगभग आठ एकड़ जमीन फ्री में दी है। इसका डिमार्केशन प्लान अप्रूव कर अथॉरिटी को सौंप दिया गया है।
हुडा प्रशासक पीसी मीणा के अनुसार मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद सशर्त एनएचएआई को कुल 31303.58 वर्ग मीटर जमीन दी गई है। अब एनएचएआई जल्द ही यहां कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू करेगी। एनएचएआई को दी जमीन में आने वाले पंप व अन्य निर्माणों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
हुडा की शर्तें
: एनएचएआई को दी गई जमीन का कोई शुल्क नहीं होगा।
: जमीन पर किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग नहीं होगा।
: जमीन का स्थानांतरण, सीएलयू व इसका मालिकाना अधिकार हुडा के पास रहेगा।
: हुडा इस पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा सकता है।
: इसका कोई शुल्क हुडा एनएचएआई को नहीं देगा।
फ्लाईओवर क्यों
: रोजाना तीन लाख वाहन यहां पर गुजरते हैं।
: दोनों तरफ बसे सेक्टर व उद्योग के जुड़े हजारों को लाभ मिलेगा।
: वाहन दुर्घटना में भारी कमी होगी।
: एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब तक इस चौक 30 मौत हो चुकी है।