फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huda administrator will be the official car attached

हुडा प्रशासक की सरकारी कार होगी कुर्क

Thu, 12 Mar 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Mar 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Huda administrator will be the official car attached

गुड़गांव के हुडा सेक्टर में प्लॉट न दिए जाने को लेकर स्थानीय कोर्ट ने हुडा प्रशासक के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया। पिछले 25 सालों से चल रहे प्लॉट संबंधी विवाद को लेकर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए हुडा प्रशासक की कार कुर्क करने का आदेश दे दिया। ऐसे में पुलिस भी आदेश के पालना के लिए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 पुलिस जानकारी के मुताबिक 1990 में हुडा विभाग ने गुड़गांव में जमीन अधिगृहीत की थी। नियमानुसार इस जमीन के भुगतान के साथ ही पीड़ितों को एक रिहायशी प्लाट भी देने की योजना थी। जमीन में गांव समसपुर के प्रभुदयाल पुत्र केवल सिंह की जमीन भी एक्वायर की गई थी, लेकिन वर्षों बाद भी पीड़ितों को प्लाट अलाट नहीं किया। इस मामले में 14 नवंबर 2007 को प्रभुदयाल ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की। प्रभुदयाल बनाम हुडा के मामले में तीन साल पहले आठ नवंबर 2012 को सिविल जज जसबीर ने हुडा विभाग को प्लॉट देने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


इस आधार पर हुडा विभाग ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबी गुप्ता की अदालत में अपील की जिसे खारिज कर दिया गया। इस पूरे मामले में कोर्ट ने हुडा प्रशासक की सरकारी कार को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उस वक्त असमंजस की स्थिति बन आई जब अदालत कर्मी बैलिफ से हुडा प्रशासक के चालक ने जबरन चाबी वापिस ले ली। इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने हुडा प्रशासक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी कार कुर्क करने का आदेश दे दिया। पूरे मामले के बाद सरकारी दफ्तरों में हलचल मचा हुआ है। मामले की अगली पेशी 13 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed