{"_id":"9fea257c55160af3876633c3c7d1117b","slug":"htet-exam-is-mandatory-aadhar-card-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा में आधार कार्ड हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा में आधार कार्ड हुआ अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार संभवत: किसी परीक्षा में आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए जरूरी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में इसे लागू करने का फैसला लिया गया है। बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बैठक में यह नियम लागू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करते वक्त छात्रों को आधार कार्ड नंबर देना होगा। आधार कार्ड नहीं होने की सूरत में आवेदन नहीं कर सकेंगे। दरअसल, शिक्षक भर्ती में फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान पर लगातार हाईकोर्ट से फटकार के बाद अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत बोर्ड पहली बार परीक्षार्थियों से आधार कार्ड नंबर मांगेगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसकी सहायता से परीक्षार्थियों के बारे में सही तथ्यों की जानकारी मिल सके। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से परीक्षार्थियों के अंगूठों व हस्ताक्षर की पहचान आसानी से हो सकेगी। इसका मकसद पात्रता परीक्षा के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकना है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए होगी मुसीबत
अभी तक पूरे हरियाणा में 100 फीसदी आधार कार्ड का काम पूरा नहीं हुआ है। गुड़गांव में अभी तक 56 फीसदी लोगों का ही आधार कार्ड बना है। ऐसे में कई परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक सकते हैं। बोर्ड ने अभी से सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वो जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा लें।