फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HS Phoolka may join BJP

क्या फूलका भाजपा में शामिल होंगे, विजय गोयल से मुलाकात के बाद चर्चाएं गर्म

Sun, 06 Jan 2019 05:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
HS Phoolka may join BJP
एचएस फूल्का - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी से त्याग पत्र देने वाले एचएस फूलका ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की। जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या फूलका भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर विजय गोयल का कहना है कि फूलका उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए थे। शुक्रवार को गोयल का जन्मदिन था। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन को लेकर फूलका पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। उन्होंने त्याग पत्र देने के बाद आम आदमी पार्टी के गठन पर सवाल उठाया। फूलका ने कहा था कि अब वह पंजाब के विकास के लिए काम करेंगे। फूलका नवंबर 1984 दंगों के दोषियों के खिलाफ पैरवी करते रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा दिलवाने के बाद वह चर्चा में रहे हैं। फूलका शनिवार को विजय गोयल के जन्मदिन के एक दिन बाद उन्हे बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे थे। इसी के साथ यह कयास लगने लगे हैं कि क्या फूलका अब भाजपा में शामिल होंगे और क्या उन्हें पंजाब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed