फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How will the government work in Delhi

अधिकारियों को एक काम के लिए मिल रहे दो आदेश

Tue, 18 Aug 2015 12:31 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
How will the government work in Delhi

दिल्ली सरकार में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच जंग का असर कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर साफ दिख रहा है। राजस्व विभाग ने उपराज्यपाल या कैबिनेट में से एक का आदेश मानने की बजाय दोनो का आदेश मानने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मुख्यालय की तरफ से सभी सब-रजिस्ट्रार को कृषि भूमि अधिसूचना, उपराज्यपाल की तरफ से उसे स्टे करने के निर्देश और फिर दिल्ली कैबिनेट का अधिसूचना लागू करने के फैसले की प्रति भेज दी गई है।

विज्ञापन


सरकार ने कृषि भूमि का सर्किल रेट तीन गुना तक बढ़ाया था। सूत्र बताते हैं कि सब रजिस्ट्रार लिखित में यह बेशक नहीं गया है कि उपराज्यपाल का निर्देश माने या कैबिनेट का फैसला? लेकिन मौखिक तौर पर कह दिया गया है कि दोनो को लागू करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई व्यक्ति कृषि योग्य भूमि की खरीद-फरोख्त नए सर्किल रेट से कराया चाहता है तो उसे उसी दर पर रजिस्टर करो। लेकिन कोई व्यक्ति उपराज्यपाल के आदेश का हवाला देकर पुरानी दर से रजिस्ट्री चाहता है तो उसी दर से रजिस्ट्री कर दें।

दोनो आदेश के हिसाब से रजिस्ट्री की जा रही है

How will the government work in Delhi

हालांकि पुरानी दर से रजिस्ट्री कराए जाने पर स्टॉम्प कलेक्टर के पास मामला भेजा जा रहा है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्टॉम्प ड्यूटी कलेक्शन कानून में दो साल तक स्टॉम्प ड्यूटी की बकाया राशि लेने या वापस किए जाने का प्रावधान है।


मामला स्टॉम्प कलेक्टर के पास जाने पर वहां निपटारा नहीं होता है तो यह केस मंडलायुक्त के पास पहुंच जाएगा। यहां भी मामला नहीं निपटने की दशा में रजिस्ट्री कराने वाला व्यक्ति या विभाग कोर्ट में मामला ले जा सकता है।

राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि उपराज्यपाल व कैबिनेट में से किसका आदेश माना जाए, इसका अंतिम फैसला कोर्ट में पहुंचे बिना होता नहीं दिख रहा है। दोनो आदेश के हिसाब से रजिस्ट्री की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed